सीजी भास्कर, 12 सितंबर। कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बड़ा संकेत (Congress National Secretary) दिया है। बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन की तरह चुनाव में भी युवाओं की भागीदारी बढ़ सकती है। 50 साल से कम उम्र के नेताओं को ज्यादा टिकट दिए जाने की संभावना है।
- संगठन में युवा नेतृत्व पर जोर Congress National Secretary
- भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव में टकराव से इनकार
- 2028 की तैयारी ही नहीं है प्रशिक्षण शिविर का मकसद
- उदयपुर चिंतन शिविर के फैसलों को लागू करने पर जोर
- यूथ कांग्रेस चुनाव में गुटबाजी से किया इनकार
- प्रधानमंत्री आवास योजना पर श्वेतपत्र की मांग
- शिविर में कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद
संगठन में युवा नेतृत्व पर जोर Congress National Secretary
सिंहदेव ने कहा कि निकाय और पंचायती राज चुनावों में बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधि सामने आ रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी युवा नेतृत्व को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस संगठन के ढांचे में भी इसका असर दिखाई देना स्वाभाविक है।
उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में सांसद और विधायक के चुनाव में कम उम्र के नेताओं को ज्यादा अवसर देने पर फैसला हो सकता है।
भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव में टकराव से इनकार
टीएस सिंहदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और AICC सचिव देवेंद्र यादव के बीच टकराव की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जब ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले मुद्दे को लेकर चर्चा चल रही थी, उस समय देवेंद्र यादव भूपेश बघेल के साथ खड़े थे।
यह भी पढ़ें : BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
2028 की तैयारी ही नहीं है प्रशिक्षण शिविर का मकसद
बिलासपुर में चल रहे संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर को लेकर सिंहदेव ने कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ किसी एक चुनाव की तैयारी करना (Congress National Secretary) नहीं है। कांग्रेस का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और भविष्य के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर है।
बिलासपुर के बाद सरगुजा और फिर रायपुर संभाग में भी इसी तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उदयपुर चिंतन शिविर के फैसलों को लागू करने पर जोर
सिंहदेव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के जरिए उदयपुर चिंतन शिविर-2022 में लिए गए फैसलों को संगठन में लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। कांग्रेस संगठन में ST, SC, OBC, अल्पसंख्यक और महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर जोर है। इन वर्गों की संगठन में कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
यूथ कांग्रेस चुनाव में गुटबाजी से किया इनकार
यूथ कांग्रेस चुनाव में एक पद के लिए कई दावेदार होने को सिंहदेव ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया (Congress National Secretary) का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में दावेदार होना स्वाभाविक है और वरिष्ठ नेताओं को अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना चाहिए।
सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। सिंहदेव ने कहा कि देश में सामने आ रही घटनाओं से चिंतित लोग कांग्रेस से जुड़कर देशहित में काम करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू
प्रधानमंत्री आवास योजना पर श्वेतपत्र की मांग
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सिंहदेव ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले 18 लाख आवास की बात कही गई, बाद में केंद्र की ओर से 9 लाख और अब 11 लाख आवास का आंकड़ा बताया जा रहा है।
उन्होंने सरकार से श्वेतपत्र जारी कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। सिंहदेव ने कहा कि इससे यह साफ होगा कि कितने आवास स्वीकृत हुए, कितने बनाए गए और कितने परिवारों को योजना का लाभ मिला।
शिविर में कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद
प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी शिविर को संबोधित किया।
इस दौरान मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, सियाराम कौशिक, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस (Congress National Secretary) पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone



