CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। कोरिया का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (FPO) के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। (Koriya Jeeraphool Rice)

Contents
  • FPO से बाजार तक पहुंच आसान : Koriya Jeeraphool Rice
  • प्राकृतिक खेती से गुणवत्ता और मूल्य संवर्धन
  • राष्ट्रीय स्तर पर भी मिली सराहना : Koriya Jeeraphool Rice

कृषि विभाग के उप संचालक राजेश भारती के मुताबिक, कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में जिले के 832 किसान FPO से जुड़कर प्राकृतिक खेती पद्धति से जीराफूल धान का उत्पादन कर रहे हैं। खेती में जीवामृत और बीजामृत जैसे जैविक इनपुट का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही धान की गुणवत्ता, प्रमाणन और बेहतर पैकेजिंग के जरिए इसे बाजार में अलग पहचान दिलाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Scientific Farming Success Story : पारंपरिक खेती छोड़ वैज्ञानिक सोच अपनाने वाले कालेंद्र कुमेटी बने किसानों के रोल मॉडल

FPO से बाजार तक पहुंच आसान : Koriya Jeeraphool Rice

जीराफूल चावल के उत्पादन के साथ किसानों की उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में FPO अहम भूमिका निभा रहा है। सोनहत गौरव एग्रोफेड कृषक उत्पादक बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित के माध्यम से धान का एकत्रीकरण, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इससे किसान सामूहिक रूप से बड़े बाजारों तक पहुंच बना पा रहे हैं और उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ी है।

यह भी पढ़ें : Multi Layer Farming : मल्टी लेयर खेती से चमकी किसान की किस्मत

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

प्राकृतिक खेती से गुणवत्ता और मूल्य संवर्धन

प्राकृतिक खेती से जीराफूल धान के उत्पादन से लेकर उसके प्रसंस्करण, प्रमाणन, पैकेजिंग और बाजार तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को एक साथ जोड़ा जा रहा है। जीराफूल चावल को PGS-प्राकृतिक खेती प्रमाणन के साथ बाजार में उतारने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इससे पारंपरिक चावल को प्राकृतिक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के रूप में स्थापित करने में मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें : Krishak Unnati Yojana 2.0 : धान से आगे की सोच: कृषक उन्नति योजना 2.0 से छत्तीसगढ़ की खेती में ऐतिहासिक बदलाव

राष्ट्रीय स्तर पर भी मिली सराहना : Koriya Jeeraphool Rice

कोरिया के जीराफूल धान की प्राकृतिक खेती और FPO मॉडल से जुड़े प्रयासों की कृषि मंत्रालय, भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए सराहना की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जिले के किसानों के प्रयासों को सराहा है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक, जैव-इनपुट तैयार करने, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और FPO के जरिए विपणन को लेकर लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इस पहल से कोरिया के पारंपरिक जीराफूल चावल को स्थानीय बाजार से आगे व्यापक बाजार तक पहुंचाने का रास्ता तैयार हो रहा है। FPO किसानों की उपज को खेत से बाजार तक पहुंचाने वाली अहम कड़ी बनकर उभर रहा है।

यह भी पढ़ें : Forest Land Encroachment Action : जंगल काटकर खेती पर प्रशासन का बुलडोजर, 200 एकड़ से ज्यादा भूमि चिन्हित

Bee Attack Incident : मधुमक्खियों का 5 श्रमिकों पर हमला, 100-150 डंक मारे, जान बचाने नाले में कूदी महिलाएं
Brother Murder : चॉइस सेंटर के हिसाब को लेकर विवाद, भाई ने कुल्हाड़ी मार कर दी हत्या
गेस्टहाउस में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो अधिकारियों का तत्काल तबादला
शहीद ASP का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि:पत्नी ने रोते हुए सैल्यूट किया…
Durg Suicide Case: फेसबुक पोस्ट के बाद युवक की मौत, पारिवारिक विवाद जांच के घेरे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?