एसीबी की टीम को देखते ही असिस्टेंट कमिश्नर घबरा गईं और पकड़े जाने के डर से रिश्वत की रकम नाली में फेंककर घर के अंदर भागने लगीं। हालांकि, टीम की महिला सदस्यों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। वहीं, सीए इमरान मेमन को भी हिरासत में ले लिया गया। दोनों के हाथ धुलवाने पर पानी गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत के नोटों पर लगाए गए केमिकल की पुष्टि हुई।
वाहन छोड़ने के बदले मांगी थी 1.50 लाख की रिश्वत
मामला 18 नवंबर की रात का है। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी (GST Assistant Commissioner Bribery Case) ने माकड़ी में कांकेर के स्क्रैप कारोबारी शोएब रंगरेज का वाहन पकड़ा था। कारोबारी के मुताबिक, वाहन में वैध ई-वे बिल मौजूद था, इसके बावजूद अधिकारी ने तकनीकी कमियां निकालकर 10 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने की बात कही।
आरोप है कि बाद में 2 लाख रुपये में मामला निपटाने की बात तय हुई। इसमें 50 हजार रुपये सरकारी पेनाल्टी और 1.50 लाख रुपये रिश्वत के रूप में मांगे गए थे। लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर कारोबारी ने रायपुर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें :IPS bribery case : 1 करोड़ की रिश्वत का मामला, ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग से जुड़ी जांच में CBI अदालत सख्त

रिश्वत लेते ही एसीबी ने बिछाए जाल में दबोचा : GST Assistant Commissioner Bribery Case
शिकायत का सत्यापन करने के बाद शनिवार को एसीबी ने जाल बिछाया। शाम करीब 3:30 बजे आंचला गिरी अपने किराए के मकान के बाहर गेट पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके मध्यस्थ सीए इमरान मेमन वहां पहुंचे और 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी के रूप में कुल 1.50 लाख रुपये उन्हें सौंप दिए।
रकम लेते ही आसपास तैनात एसीबी की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उनके हाथों की जांच की गई, जिसमें केमिकल के निशान मिले। टीम ने अधिकारी के आवास की तलाशी भी शुरू की। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।
यह भी पढ़ें :Bribe Audio : 1 करोड़ की कथित रिश्वत के ऑडियो से मचा हड़कंप, ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच
कारोबारी ने सुनाई आपबीती, दोनों धाराएं गैर-जमानती
शिकायतकर्ता शोएब रंगरेज ने बताया कि उनके वाहन में करीब 3 लाख रुपये का स्क्रैप था और सभी वैध दस्तावेज मौजूद थे। इसके बावजूद अधिकारी ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की धमकी दी। शोएब के अनुसार, उन्होंने अधिकारी से कहा था कि इस मामले (GST Assistant Commissioner Bribery Case) में कार्रवाई करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, लेकिन अधिकारी ने कथित तौर पर जवाब दिया कि वह कुछ भी कर सकती हैं। इसके बाद 50 हजार रुपये सरकारी पेनाल्टी और 1.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई।
एसीबी के डीएसपी रमेश मरकाम ने बताया कि दोनों आरोपियों के हाथों में रंग पाया गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है और आवास की तलाशी ली जा रही है।
वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की दोनों धाराएं गैर-जमानती हैं। धारा 7 में न्यूनतम 3 साल और अधिकतम 7 साल तक की सजा हो सकती है, जबकि धारा 12 के तहत भी अधिकतम 7 साल की सजा का प्रावधान है।
ख़बरें और भी हैं :Raipur Trainee SI Bribery Case : रायपुर में ट्रेनी SI निलंबित, फर्जी व्यापमं आदेश की जांच में रिश्वत मांगने का आरोप


